अक्सर ट्रेडर्स इंट्राडे ट्रेडिंग (intraday trading meaning in hindi) को एक जोखिम भरी ट्रेडिंग मानते हैं। कारण यह है की बहुत से इंट्राडे ट्रेडर्स पर्याप्त ज्ञान न होने की वजह से काफी पैसों का नुक्सान कर बैठते हैं। परंतु, यदि आप इंट्रा डे ट्रेडिंग नियम का पालन करते हैं तो इंट्राडे ट्रेडिंग बढ़िया लाभ भी दे सकती है । तो इस आर्टिकल में हम आपको समझाएँगे कुछ महत्वपूर्ण इंट्रा डे ट्रेडिंग नियम।
नियमों को समझना इसलिए भी ज़रूरी है क्यूंकि इससे बेहतर ट्रेडिंग रणनीतियाँ बनाई जा सकती है। चूंकि ट्रेडिंग का एक दिन का समय केवल 6 घंटे तक सीमित है, इसलिए हमने कुछ इंट्रा डे ट्रेडिंग नियम यहाँ बताएं हैं जो आपको इस काम समय में ज़्यादा से ज़्यादा लाभ कमाने में मदद करेंगे।
तो, चलिए जाने यह इंट्रा डे ट्रेडिंग नियम क्या-क्या हैं?
मुफ़्त डीमैट खाता खोलें सिर्फ 5 मिनट में।
- पहले साल के लिए मुफ्त एएमसी
- कम डीपी शुल्क (₹ 10)
- ऑटो स्क्वायर ऑफ चार्ज नहीं
- नि:शुल्क रिसर्च कॉल
Topic Covered
इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए टिप्स
यह सोचना कि इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है, इंट्राडे ट्रेडिंग कैसे करे और उसमे कैसे सफल हो तो उसके लिए कुछ नियमों को समझना बहुत ज़रूरी होता है। इंट्राडे ट्रेडिंग में सिर्फ ये ज़रूरी नहीं की कौन सा स्टॉक ख़रीदे, बल्कि ये भी महत्वपूर्ण है कि आप सही स्टॉक का चयन कर स्टॉक को सही समय में ख़रीदे और बेचे।
इन्ही सब के लिए ज़रूरी है सही इंट्रा डे ट्रेडिंग के नियमों का पालन करना और साथ ही सही समझ के साथ ट्रेड करना।
इंट्रा डे ट्रेडिंग नियम का पालन करके आप सबसे अच्छा ट्रेड कर सकते हैं। आइए हम उनमें से कुछ नियमों पर एक नजर डालें।
इंट्रा डे ट्रेडिंग नियम (Intraday Trading Rules in Hindi)
- अस्थिर बाजार में ट्रेडिंग न करें: इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए बाजार की दिशा और गति का पूर्वानुमान लगाना आवश्यक है। अस्थिर बाजार में ट्रेडिंग करने से आपको ज़्यादा नुकसान हो सकता है।
- पूंजी की सुरक्षा पर ध्यान दें: सबसे पहले, यह निर्धारित करें कि आप कितने नुकसान को सहन कर सकते हैं। एक बार जब आप अपनी पूंजी को सुरक्षित कर लेते हैं, तो इंट्राडे मुनाफे स्वचालित रूप से आएंगे।
- स्टॉप लॉस का उपयोग करें: इंट्राडे ट्रेडिंग में स्टॉप लॉस बहुत महत्वपूर्ण है। स्टॉप लॉस के बिना आप भारी नुकसान झेल सकते हैं।
- लक्ष्य निर्धारित करें: अपनी जोखिम-लाभ अनुपात के आधार पर लाभ लक्ष्य निर्धारित करें। आपके लाभ लक्ष्य को स्टॉप लॉस से अधिक होना चाहिए।
- अधिक मार्जिन पर ट्रेड न करें: जब आप मार्जिन पर ट्रेड करते हैं, तो अपने सबसे खराब स्थिति को ध्यान में रखें। अनावश्यक जोखिम न लें।
- सुझावों पर निर्भर न रहें: अपने शोध पर विश्वास करें और केवल तभी ट्रेड करें जब आप पूरी तरह से संतुष्ट हों।
- बाजार से दूर रहना भी महत्वपूर्ण है: कभी-कभी बाजार से दूर रहना भी इंट्राडे ट्रेडरों के लिए फायदेमंद हो सकता है। सही समय की प्रतीक्षा करना लाभदायक होता है।
- अपने जीत और हार को रिकॉर्ड करें: अपनी सफल और असफल ट्रेडों का रिकॉर्ड रखना महत्वपूर्ण है। इससे आप अपनी गलतियों से सीख सकते हैं।
- एवरेजिंग से बचें: इंट्राडे ट्रेडिंग में औसत बनाना खतरे का संकेत है। इससे आपका जोखिम बढ़ सकता है।
- समाचारों पर ध्यान दें: बाजार के समाचारों पर ध्यान दें। इससे आपको ट्रेडिंग के लिए उपयोगी जानकारी मिलेगी।
- कंपनियों की जानकारी रखें: जिन कंपनियों में आप ट्रेड करते हैं, उनके बारे में जानकारी रखें। इससे आप सही ट्रेडिंग निर्णय ले सकते हैं।
- मूल्यवृत्ति पर ध्यान दें: इंट्राडे ट्रेडिंग में सही समय पर ट्रेड करना महत्वपूर्ण है। सही पक्ष में रहना फायदेमंद होता है।
- पैनिक न करें: जब आप इंट्राडे ट्रेडिंग करते हैं, तो शांत रहें। पैनिक करने से आप गलत निर्णय ले सकते हैं।
- हानियों पर ध्यान न दें: हानियाँ इंट्राडे ट्रेडिंग का हिस्सा हैं। उन्हें सिखने के अवसर के रूप में देखें।
- रात भर पोजीशन न रखें: इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए रात भर पोजीशन रखना जोखिम भरा हो सकता है। इससे बचें।
- अत्यधिक लालच से बचें: इंट्राडे ट्रेडिंग में एक दिन में अधिक मुनाफा प्राप्त करने का लालच न करें। बाजार में अस्थिरता से बचें।
- स्टॉक के उच्च और निम्न को न देखें: बाजार के शीर्ष और निम्न को पकड़ने की कोशिश न करें। इससे आपके ट्रेडिंग निर्णय प्रभावित हो सकते हैं।
- अति-ट्रेडिंग से बचें: हानि को वापस पाने के लिए बहुत अधिक ट्रेड न करें। यह नुकसान बढ़ा सकता है।
- नियमों की परिपक्वता: इंट्राडे ट्रेडिंग में किसी सुनहरा नियम नहीं है। यह अनुशासन और जोखिम प्रबंधन की मांग करता है और समय के साथ perfected होता है।
सही समय पर इंट्राडे ट्रेडिंग करन
“समय ही पैसा है” और इंट्राडे ट्रेडिंग में यह बात लागू भी होती है। इंट्राडे ट्रेडिंग में आप कम समय में अधिक मुनाफा बना सकते है। इंट्राडे ट्रेडिंग हर एक सेकंड बेहद कीमती है और हर पल मार्केट में बदलाव आते ही रहते हैं।
इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप इंट्राडे ट्रेडिंग के समय (intraday trading time in hindi) से आप अवगत रहे। आमतौर पर ट्रेडिंग डे का शुरुआत का एक घंटा , यानि 9:30 AM-10: 30 AM और 2:30 PM - 3:15 PM, इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। पर क्यों?
अब इंट्राडे ट्रेडिंग में सारा खेल अस्थिरता (volatility) का है , इसलिए शुरुआती घंटों के दौरान, बाजार में अस्थिरता (volatility) ज़्यादा होने की वजह से यह समय इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं, मार्केट लिक्विडिटी भी इस दौरान अधिक ही होती है, जिसका अर्थ है कि आप आसानी से स्टॉक खरीद या बेच सकते है।
यह वह समय भी है जब स्टॉक् की कीमतों पर पिछली रात या सुबह की खबरों का असर भी नज़र आने लगता है। इसलिए, आपको ख़बरों पर भी नजर रखने की जरूरत है।
मान लीजिए कि एक कंपनी जिसने मंगलवार को ट्रेडिंग टाइम खत्म होने के बाद,अपने प्रबंधन (management) में कुछ बदलाव की घोषणा की। यह खबर, अगले दिन उस कंपनी के स्टॉक की कीमत को प्रभावित कर सकता है।
यहाँ ये बात भी स्पष्ट करनी ज़रूरी है कि एक स्टॉक को चुनने के साथ साथ, सही समय पर स्क्वायर-ऑफ करने पर विचार करना भी बहुत महत्वपूर्ण है।
और यदि आप Choice India को अपना ब्रोकर चुनते हैं, तो आप अपनी पोजीशन को 3:15 तक स्क्वायर ऑफ कर सकते है।
इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए स्टॉक का सही चयन
इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए स्टॉक का चयन करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है और इसमें और भी जोखिम होते है अगर एक शुरूआती ट्रेडर है।
जब आप इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए स्टॉक चुन रहे हों तो आपको इन प्रमुख पहलूओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है:
- आपको ऐसे स्टॉक चुनने चाहिए जो अस्थिर (Volatile) हों। उन शेयरों की तलाश करें जिनमें मध्यम अस्थिरता हो ताकि आप अच्छा लाभ कमा सकें। ज़्यादातर 10-12% अस्थिरता वाले शेयर में मुनाफा कमाने का ज़्यादा मौका होता है।
- यह महत्वपूर्ण है कि आप स्टॉक की तरलता (liquidity) पर भी ध्यान दें। यदि एक स्टॉक की मांग कम है, तो ऐसे स्टॉक में एंट्री और एग्जिट थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
- स्टॉक का एक उचित तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) करें। तकनीकी संकेतक (technical indicators) और इंट्राडे ट्रेडिंग रणनीतियों का उपयोग न केवल आपको सही स्टॉक चुनने में मदद कर सकता है बल्कि आपको अपने मुनाफे को बढ़ाने में भी योगदान देता है।
बेहतर विश्लेषण और ट्रेडिंग रणनीतियों के लिए RSI संकेतक(indicators) और ADX संकेतक(indicators) का उपयोग करना सीखें। साथ ही साथ:
- उन खबरों और शेयरों पर नजर रखें, जिनसे मार्किट प्रभावित हो सकता है।
- बाजार के रुझानों का अध्ययन करें, ताकि आप लाभ कमाने का कोई भी मौका गवां न जाएं ।
अपने जोखिम और लक्ष्य को परिभाषित करें
वास्तविक जीवन हो या इंट्राडे ट्रेडिंग, अधिक लालच आपको अच्छे परिणामों तक नहीं पहुंचाएगा। इसलिए ज़रूरी यह है की आप यह तय करलें की आप ट्रेडिंग करते समय कितना जोखिम उठा सकते हैं ?
मान लीजिए कि आपने ₹100 का एक स्टॉक खरीदा है, और वर्तमान में यह ₹120 पर कारोबार कर रहा है। लेकिन उसी क्षण बेचने के बजाय ,आप और 15 मिनट इंतजार करने का फैसला करते हैं।
दुर्भाग्य से, स्टॉक की कीमतें अगले ही पल ₹115 तक गिर जाती है और फिर कीमत आगे नहीं बढ़ती। इस वजह से जहाँ ₹20 प्रति स्टॉक का मुनाफा हो सकता था, वहां सिर्फ ₹15 ही कमा पाए।
इसलिए, यह समझना ज़रूरी है की कब एग्जिट करना आवश्यक है । इतना ही नहीं, बल्कि आपको यह भी पता होना चाहिए कि आपकी जोखिम लेने की श्रमता कितनी है। प्रत्येक ट्रेडर्स की अपनी अपनी जोखिम लेने की ताकत होती है जो इसपर भी निर्भर करती है कि, उस ट्रेडर के पास निवेश में नुक्सान उठाने लायक कितनी संपत्ति है और उसके ट्रेडिंग से जुड़े लक्ष्य क्या है।
चूंकि इंट्राडे ट्रेडिंग में बाजार बहुत अस्थिर है, इसलिए आपको हर ट्रेड के लिए एक स्टॉप-लॉस लगाने की आदत होनी चाहिए। यह आपको एक ट्रेड से एग्जिट पर निर्णय लेने में मदद करता है और आपके जोखिम को कम करता है फिर चाहे बाजार उलटी दिशा में ही क्यों न हो।
मार्जिन सुविधा का उपयोग करें
मार्जिन ट्रेडिंग, इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए एक वरदान है। यह आपको उस पैसे के साथ ट्रेड करने का लाभ देता है जो आपके पास नहीं है।
इसमें, आपका स्टॉकब्रोकर आपको ट्रेड के लिए एक अतिरिक्त राशि देता है। और मार्जिन का उपयोग कर ट्रेडिंग करने के कईं लाभ है। आइये समझें:
मान लीजिए कि आपके पास ₹5000 हैं, और आप ₹100/प्रत्येक शेयर खरीदना चाहते हैं। उसी दिन, आपने सभी शेयर ₹130/शेयर पर बेच दिए, इस प्रकार आपने ₹500 का लाभ कमाया।
यदि आपने मार्जिन सुविधा का इस्तेमाल किया होता, तो आपकी ट्रेडिंग राशि ₹25,000 होती। और इस मामले में, लाभ ₹7500 तक पहुँच जाता।
इस कारण मार्जिन ट्रेडिंग सुविधा का उपयोग आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। हालांकि, मार्जिन ट्रेडिंग सुविधा पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करना चाइये है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर बाजार आपके खिलाफ काम करता है, तो बड़े पैमाने पर नुकसान भी हो सकता है।
हालांकि, हाल ही में मार्जिन में बदलाव हुआ है। आइए हम नए मार्जिन नियमों पर एक नज़र डालें।
इंट्राडे ट्रेडिंग के नए नियम
प्रारंभ में, स्टॉकब्रोकर अपनी इच्छा के आधार पर अपने ग्राहकों को मार्जिन प्रदान करते थे। मार्जिन 40X-50X तक भी हुआ करता था। लेकिन हाल ही में SEBI ने अपने नए मार्जिन नियम सामने रखे।
इन नियमों के अनुसार, 1 दिसंबर, 2020 से, हर तिमाही के साथ मार्जिन में 25% की कमी निर्धारित की गई थी।
- 1 दिसंबर 2020- 25% कम।
- 1 मार्च 2021- 50% कम।
- 1 जून 2021- 75% कम।
- 1 सितंबर 2021- कोई मार्जिन नहीं।
और अब स्टॉकब्रोकर को, अधिकतम 5X मार्जिन देने की ही अनुमति है। इससे बहुत से इंट्राडे ट्रेडर्स छोटी रकम ही निवेश कर पाते हैं, और लाभ भी ज़्यादा नही हो पाता।
इस इंट्रा डे ट्रेडिंग नियम के बाद अधिकांश ट्रेडर्स, मार्जिन के बिना इंट्राडे ट्रेडिंग करने के तरीके खोज रहे हैं।
एक सीधा सा विकल्प है अपनी पूंजी से ही निवेश करना, परन्तु यह बात पर भी गौर करना होगा की आपकी निवेश के लिए रखी हुई पूंजी पर्याप्त है ताकि आपको ज़्यादा से ज़्यादा लाभ मिल सके।
ट्रेडिंग के समय भावनाओं पे रखे काबू
बहुत से ट्रेडर्स इधर-उधर के दोगले सुझावों को सच मान कर साथ ट्रेडिंग करते हैं। लेकिन इस सब में यह भूल जाता है कि कोई स्टॉक अगर किसी और के लिए लाभदायक है, वह आपके लिए भी लाभदायक ही हो यह ज़रूरी नही।
और अक्सर गिरते हुए मार्किट को देख, ट्रेडर्स घबरा जाते हैं, और हड़बड़ी में गलत फैसले ले लेते हैं । इस तरह उन्हें काफी नुकसान हो जाता है।
इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप शेयर बाजार में ट्रेड करते समय अपनी भावनाओं को आप पर हावि ना होने दें और किसी भी बड़े ट्रेडिंग निर्णय लेने से पहले ठीक से विश्लेषण करें।
निष्कर्ष
इंट्राडे ट्रेडिंग के बहुत सारे फायदे हैं, और सही तरीके से किए जाने पर अच्छा मुनाफा संभव है। इसलिए यदि आप इंट्राडे ट्रेडिंग करने के तौर तरीके नहीं समाज पा रहे तो आप उल्लिखित नियमों का ठीक से अध्ययन कर, उपयोग में ला सकते है। इससे आपकी ट्रेडिंग और भी आसान बन जाएगी।
यह याद रहे कि आप बाजार के रुझानों के अनुसार ही ट्रेडिंग निर्णय ले रहे हैं। इससे आप ज़्यादा से ज़्यादा लाभ बटोर पाएंगे ।
अगर आप इन इंट्रा डे ट्रेडिंग नियम पे ध्यान दें, तो इसमें कोई शक नहीं की आप ज़्यादा नुकसान से बच जाएंगे।
तो यदि आप डे ट्रेडिंग शुरू करना चाहते हैं, तो आज ही अपना डीमैट खाता खोलें!
FAQ
Leverage meaning in hindi
Meaning of Leverage in hindi is पूंजी को बढ़ाने के लिए उधार लेना या देना, जिससे निवेश की रिटर्न में वृद्धि हो सकती है।
शेयर बाजार में नुकसान से बचने के लिए कुछ सरल टिप्स:
विशेषज्ञ सलाह:
- एक वित्तीय सलाहकार से सलाह लें और शेयर निवेश की ठीक रणनीति बनाएं।
विभिन्नीकरण:
- अपने निवेशों को विभिन्न क्षेत्रों में बाँटें, ताकि सार्वजनिक नुकसान से बचा जा सके।
निवेशी धृति:
- निवेशी धृति बनाए रखें और अच्छे निवेश के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण बनाएं।
सूचना जुटाएं:
- शेयर बाजार के बारे में नवीनतम सूचना जुटाएं और समझें, ताकि सही निर्णय लिया जा सके।
आत्म-मूल्यांकन:
- निवेशकों को आत्म-मूल्यांकन करना और निवेश की स्थिति को समझना महत्वपूर्ण है।
बचत और सुरक्षा:
- निवेशों की बचत और सुरक्षा को प्राथमिकता दें, ताकि आप विपरीत परिस्थितियों में सुरक्षित रहें।
इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है?
इंट्राडे ट्रेडिंग को डे ट्रेडिंग के नाम से भी जाना जाता है, इसका मतलब होता है कि एक दिन में वह स्टॉक खरीदता है और उसी दिन बाजार बंद होने से पहले बेचना देना।



