अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैंं, तो आपके लिए ट्रेडिंग अकाउंट शुरू करने की सही प्रक्रिया जानना बहोत जरुरी हैंं| डिजीटल इन्वेस्टमेंट प्लॅटफॉर्मस की वजह से, आप आसानी से भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग खाता खोलकर लाभ कमा सकते हैंं। इस सुचालित सिस्टम का पालन करके, आप एक स्थिर आय भी सुनिश्चित कर सकते हैंं।
अपना ऑनलाईन ट्रेडिंग खाता खोलने के लिए, आपको एक प्रतिष्ठित स्टॉकब्रोकर के प्लॅटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करने की जरुरत हैंं| उसकी मदद से आप शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैंं। इसके अलावा, ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से आप अपने पोर्टफोलियो में विविधता ला सकते हैंं, जिससे आप अच्छे से अपनी फाइनेंशियल प्लॅनिंग कर सकते हैंं|
ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट कैसे खोलें
साल 2000 के बाद, स्टॉक ट्रेडिंग अब ऑनलाइन की जाती हैं। शेयर बाजार में निवेश और व्यापार करने के लिए, आपको ट्रेडिंग खाते की आवश्यकता होती हैं। लेन-देन के डिजिटल तरीके तेज, सुरक्षित और अधिक प्रभावी हैंं। शेयर बाजार की प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए, हम ट्रेडिंग खाता खोलते हैंं। ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट खोलते समय निचे दी गयी बातो पर ध्यान दे -
- सबसे पहले, एक प्रतिष्ठित स्टॉकब्रोकर या ब्रोकिंग कंपनी चुनें|
- ब्रोकर चुनने से पहले ब्रोकरेज फीस की तुलना करें।
- खाता खोलने से पहले सभी ब्रोकिंग सम्बंधित सारे पहलुओं पर विचार करें।
- ट्रेडिंग खाता खोलने की प्रक्रिया के बारे में पूछताछ करने के लिए अपनी ब्रोकरेज फर्म या ब्रोकर से संपर्क करें।
- एप्लीकेशन व्यक्तिगत वेरिफिकेशन और डॉक्युमेंट्स प्रदान करते समय ध्यान रखे की आप सही और सारे डॉक्युमेंट्स सबमिट कर रहे हैं|
- प्रेसेसिंग के बाद, ट्रेडिंग खाता ओपन किया जाता हैं। उसके बाद आप शेयर बाजार में व्यापार कर सकते हैंं।
ट्रेडिंग खाता खोलने की प्रक्रिया
ट्रेडिंग खाता खोलने की प्रक्रिया नीचे दी गई हैं:
स्टेप 1
- निवेश की आवश्यकताओं के आधार पर ब्रोकर कंपनी का चयन करें।
- ब्रोकर तय समय सीमा के भीतर मांगों का जवाब देता हो ये सुनिश्चित करें।
- शेयर बाजार में फंड का प्रबंधन करते वक्त समय एक महत्वपूर्ण फॅक्टर हैंं।
- ये सुनिश्चित करे की ट्रेडिंग प्लेटफार्म सरल, इंटरैक्टिव, सहज और आकर्षक इंटरफ़ेस वाला हो।
स्टेप 2
- आपको सारे ब्रोकर्स के अलग-अलग प्लान की तुलना करनी चाहिए, ये इसलिए की, अलग-अलग ब्रोकर्स की ब्रोकरेज दरें अलग-अलग होती हैंं।
- कौनसे ब्रोकर के साथ खाता खोलना हैंं, यह तय करते समय ब्रोकरेज शुल्क पर भी विचार किया जाना चाहिए।
- किसी भी ब्रोकर पर अंतिम निर्णय लेने से पहले उसकी फीस को जांचना और परखना चाहिए।
स्टेप 3
- जब आप एक ट्रेडिंग खाते के लिए साइन अप करते हैंं, तो आपको एक आवेदन पत्र और एक केवाईसी फॉर्म भरना पड़ेगा और उसे ऑनलाइन सबमिट करना होगा।
- केवाईसी फॉर्म में आपके व्यक्तिगत विवरण जैसे संपर्क जानकारी, पहचान दस्तावेज वेरीफिकेशन स्रोत और अन्य प्रासंगिक जानकारी मांगी जाती हैंं।
स्टेप 4
- जब ट्रेडिंग खाता आवेदकों द्वारा डेटा प्रस्तुत किया जाता हैंं, तो किसी भी संभावित धोखाधड़ी का आकलन करने के लिए डेटा वेरीफाई किया जाता हैंं|
- ये वेरीफिकेशन सीधे आवेदक के साथ व्यक्तिगत रूप से या उनके फोन के माध्यम से किया जाता हैंं।
स्टेप 5
- एक बार जब आप प्रारंभिक डॉक्यूमेंटेशन आवश्यकताओं को पूरा कर लेते हैंं, तो आपका ट्रेडिंग खाता स्टॉक का व्यापार करने के लिए रेडी हो जाता हैंं।
- आपके खाते का विवरण प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध होता हैंं और आप आपका ट्रेडिंग अकाउंट ट्रेडिंग के लिए तैयार हो जाता हैंं।
ट्रेडिंग खाता खोलने के लिए जरुरी डॉक्युमेंट्स
ट्रेडिंग अकाउंट खोलने की प्रोसेस में अपनी पर्सनल पहचान वेरीफाई करने के लिए, आपको निचे दिए गए डॉक्युमेंट्स सबमिट करने होते हैं -
पहचान प्रमाण
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट आदि
पते के प्रमाण
- मतदाता पहचान पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- राशन कार्ड
- बीमा प्रति
- यूटिलिटी बिल जैसे
- बिजली बिल
- पानी का बिल
- गैस बिल
इनकम/आय के प्रमाण
निचे दिए गए कोई भी दस्तावेज आपकी आय के प्रमाण के रूप में जमा किये जा सकते हैंं -
- बैंक अकाउंट का पिछले 6 महीने का क्रेडिट-डेबिट विवरण
- आपके आयकर रिटर्न (ITR) की कॉपी
- आपकी सॅलरी स्लीप या फॉर्म 16
और भी कुछ इनकम के प्रमाण जोड़ने की आवश्यक होती हैंं जैसे की -
- चार्टर्ड एकाउंटेंट द्वारा प्रमाणित खाता
- नेट वर्थ का प्रमाण पत्र
- ब्रोकर की रेगुलेटरी एजेंसी से अकाउंट्स के सालाना डिटेल्स
- प्रॉपर्टी के ओनरशिप का सेल्फ डिक्लेरेशन
ट्रेडिंग अकाउंट का मतलब
ट्रेडिंग करने के लिए ट्रेडिंग अकाउंट सबसे आवश्यक साधन हैं। यह किसी व्यक्ति के वर्तमान और पिछले ट्रेड्स के बारे में जानकारी को स्टोर्ड करता हैं। इसके बिना ट्रेडिंग संभव नहीं हैं। एक ट्रेडिंग खाता बैंक खाते और निवेशक के डीमैट खाते के बीच एक कड़ी का काम करता हैं। जब कोई निवेशक आवश्यक शेयर्स की खरीद करता हैं तो ट्रेडिंग खाता स्वचालित रूप से शेयरों के बराबर राशि डेबिट कर देता हैं। इसके उलट प्रक्रिया में जब कोई निवेशक आवश्यक शेयर्स बेचता हैं तो ट्रेडिंग खाता स्वचालित रूप से शेयरों के बराबर राशि क्रेडिट कर देता हैं।
ट्रेडिंग अकाउंट क्या होता हैं
ट्रेडिंग अकाउंट क्या हैं? और उसका उपयोग क्या हैं? ट्रेडिंग अकाउंट स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर खरीदने और बेचने के लिए उपयोग में आने वाला अकाउंट हैं। आम तौर पर, एक ट्रेडिंग खाता एक ट्रेडर का प्राथमिक खाता होता हैंं| ट्रेडिंग खाता आपके बैंक और डीमैट खाते को जोड़ता हैं। आप इस अकाउंट को किसी भी जाने-माने स्टॉक-ब्रोकर के पास खोल सकते हैंं।
जब आप शेयर खरीदते हैंं, तो सबसे पहले आपको उन शेयरों के मूल्य को अपने बैंक खाते से ट्रेडिंग खाते में ट्रांसफर करना होता हैं। एक बार राशि जमा हो जाने के बाद, शेयर्स की लेनदेन शुरू की जा सकती हैं। इसी तरह, यदि आप एक निश्चित संख्या में शेयर बेचते हैंं, तो लेन-देन की राशि ट्रेडिंग खाते में जमा की जाती हैंं।
निष्कर्ष
इस ब्लॉग के जरिये हमने देखा की ट्रेडिंग अकाउंट क्या हैंं और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करने की विस्तृत प्रक्रिया क्या होती हैंं| ट्रेडिंग खाता ट्रेडर के इंट्राडे व्यवहारों को नियंत्रित करता हैंं, और आपके ट्रेड्स को स्टोर्ड रखता हैंं। ट्रेडिंग खाता खोलने की प्रक्रिया अत्यंत सरल और सुविधाजनक हैंं| ट्रेडिंग खाता खोलने के लिए सबसे जरुरी डॉक्युमेंट्स होते हैंं - आपका पॅन कार्ड, आधार कार्ड, पहचान प्रमाण, पते के प्रमाण और आपके इनकम/आय के प्रमाण| जल्द ही चॉइस इंडिया की वेबसाइट पर जाये और तुरंत अपना ट्रेडिंग अकाउंट खोले |



